ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहे हैं। अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का अनुमान है कि 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। ऐसे में इसका असर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाडी प्रदेशों के साथ-साथ, मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली एनसीआर में आंधी के बाद बिजली के चमक के साथ बारिश के होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तामपान 26 डिग्री रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तक सबसे गर्म रहने वाले इलाकों में लू नहीं चली है और देश भर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। गर्मी का यह मौसम असाधारण होने जा रहा है। सामान्य तौर पर मार्च में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी पड़ने लगती है और अप्रैल, मई और जून के पहले तक गर्मी का प्रकोप तब तक बढ़ता है जब तक मानसूनी हवाएं नहीं चलने लगती।

मौसम विभाग ने गर्मी वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान होने का पूर्वानुमान लगाया है लेकिन अबतक तापमान अपने चरम पर नहीं पहुंचा है। इसके उलट एक मई से 11 मई के बीच सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग पुणे में दीर्घ क्षेत्र पूर्वानुमान ईकाई में वरिष्ठ वैज्ञानिक ओपी श्रीजीत ने बताया कि मार्च में सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक और अप्रैल में आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई। मौसम का पुर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि सामान्यत: अप्रैल में लू के दो चरण आते हैं। मौसम विभाग सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक तापमान होने पर लू की स्थिति होने की घोषणा करता है जबकि सामान्य से सात डिग्री अधिक तापमान होने पर भीषण लू की घोषणा करता है।

Related Articles

Back to top button