ब्रेकिंग
UP Politics: 'हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना', पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला Indian Army: क्या था 'ऑपरेशन सिंदूर'? सेना ने दिखाया तबाही का ट्रेलर, डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखा प... Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए... Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय...
हरियाणा

Chandigarh News: चंडीगढ़ DGP की एस्कॉर्ट में तैनात जवान विपिन की सड़क हादसे में मौत; बाइक-स्कूटी की भिड़ंत बनी काल

करनाल: चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत और करनाल के बसताड़ा गांव के निवासी पुलिस कर्मचारी विपिन (35) का सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। विपिन पिछले 10 वर्षों से चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में चंडीगढ़ डीजीपी की एस्कॉर्ट में तैनात थे।

हादसा बीते 15 अप्रैल को चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक के पास हुआ था।विपिन अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी एक एक्टिवा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में विपिन के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया था।: PGI से कल छुट्टी मिलने के बाद परिजन उन्हें बेहतर देखभाल के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में ले आए थे, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई जरनैल सिंह अपनी टीम के साथ करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button