ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर आयोजित हुआ दीवाली मिलन समारोह

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के आवास पर दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारियों के साथ बातचीत में मोदी ने कहा कि कोरोना प्रकोप के बाद समाज और शासन में सकारात्मक बदलाव आया है और इसने लोगों को और अधिक लचीला बना दिया है।

पूरी क्षमता के साथ काम करे PMO

PMO की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने 2047 और उससे आगे के लिए एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखने की दिशा में इस दशक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएमओ को अपनी पूरी क्षमता के साथ मिलकर काम करना चाहिए और राष्ट्र को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए।

महामारी के दौरान देश की लड़ाई का किया जिक्र

महामारी कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस वक्त को याद किया और कहा कि कैसे देश ने एक अदृश्य साझा दुश्मन से लड़ने में एकता और भाईचारे का प्रदर्शन किया है।  जिसका कोई स्वरूप नहीं है। बयान में यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने महामारी के परिणामस्वरूप समाज और शासन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों ने समाज को अधिक लचीला बना दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन समय अक्सर लोगों, प्रक्रियाओं और संस्थानों के बीच निहित क्षमता का एहसास कराता है। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों से इस भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि यह दशक देश के लिए के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दशक की ही कोशिशें औऱ इस टीम की मेहनत एक ऐसी बुनियाद खड़ी करेगी जिस पर हमारा देश भारत 2047 और उसके बाद के समय में नई उंचाइयां छुएगाा।

Related Articles

Back to top button