ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
देश

आंध्र प्रदेश: आग की चपेट में जाक्कुवा गांव केे कई घर, स्थानीय स्कूल में पहुंचाए गए लोग

अमरावती। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजियनगरम (Vizianagaram) के मेंतादा मंडल (Mentada mandal) स्थित जाक्कुवा (Jakkuva) गांव के कई घर रात दस बजे आग के लपटोंं से घिर गए। हालांकि समय पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विजयनगरम की डीसी सूर्यकुमारी ने बताया, ‘आग नियंत्रण में है। जिनके घर इस आग में क्षतिग्रस्त हो गए उन्हें स्थानीय स्कूल में पहुंचाया गया है और उनके लिए आवश्यक इंतजाम वहीं पर कर दिए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।

नेशनल क्राइम्स रिकार्ड ब्यूरो (National Crimes Record Bureau) ने हाल में ही देश की सरकारी बिल्डिंगों में आगजनी के आंकड़ों को जारी किया जिसमें पहले नंबर पर कर्नाटक और दूसरे पर मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश के बाद तमिलनाडु, झारखंड और तेलंगाना हैं जहां सबसे अधिक आग लगने की घटना हुई है। आंध्र प्रदेश में बीते साल सबसे ज्यादा 4 स्कूल बिल्डिंग्स में आग लगने की घटनाएं हुईं।

Related Articles

Back to top button