ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
हरियाणा

Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

सोनीपत: सोनीपत में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोनीपत में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने सोनीपत की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। महिलाएं, व्यापारी और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसानों के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की नई नीतियों ने किसानों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने मेरा फसल मेरा ब्यौरा और मंडियों में बायोमेट्रिक एंट्री व्यवस्था को किसान विरोधी बताया।

कांग्रेस नगर निगमों में भ्रष्टाचार पर लगाएगी रोक

हुड्डा ने कहा कि नगर निगम चुनाव सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं बल्कि हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करने वाले चुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नगर निगमों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा में विश्वास करती है और किसी भी प्रकार की हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

वहीं पंजाब में हुए बम धमाकों और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को लेकर हुड्डा ने कहा कि इस पूरे मामले की पंजाब सरकार को गंभीरता से जांच करवानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हो रही हिंसा पर फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। इस तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button