ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
मनोरंजन

अमिताभ की 23 साल की नातिन नव्या नवेली ने ग्रेजुएट होते ही शुरू किया बिज़नेस, वुमन हेल्थ से जुड़ा है स्टार्ट अप

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं, जिसकी तस्वीरें ख़ुद बिग बी ने सोशल मीडिया में शेयर की थीं। ग्रेजुएट होते ही नव्या बिज़नेस में उतर पड़ी हैं। नव्या ने वुमन हेल्थ से जुड़ा स्टार्ट-अप शुरू किया है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। नव्या की इस शुरुआत के लिए उन्हें ख़ूब बधाइयां दी जा रही हैं।

नव्या के बिज़नेस का नाम है आरा हेल्थ। इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बताया गया है। नव्या ने आरा हेल्थ की शुरुआत अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू के साथ की है। फाउंडर्स के बारे में बताते हुए लिखा है- हम यंग और इंडिपेंडेंट महिलाएं हैं, जो एक सामान्य समस्या का समाधान खोजने के लिए एकजुट हुई हैं, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमारी अलग-अलग पृष्ठभूमि और अनुभवों ने हमें दूसरे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित किया।

एक अन्य पोस्ट में आरा हेल्थ के मिशन के बारे में बताया गया है- सारा के सुरक्षित, विश्वसनीय और वैज्ञानिक तौर पर भरोसेमंद उत्पादों, उपकरणों और सेवाओं का इस्तेमाल करके महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनने के लिए प्रेरित करना।

नव्या के नई शुरुआत पर मामा अभिषेक बच्चन, कथित ब्वॉयफ्रेंड मीज़ान जाफ़री और मम्मी श्वेता बच्चन ने बधाी दी है। अभिषेक ने लिखा- बहुत बढ़िया नव्या। तुम पर गर्व है। श्वेता ने लिखा- शुभकामनाएं और मीज़ान ने लिखा- आरा हेल्थ को फॉलो कीजिए। बधाई नव्या नवेली। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने भी नव्या को शुभकामनाएं दीं।

Amitabh Bachchan

@SrBachchan

T 3523 – Grand daughter NAVYA .. Graduation Day .. graduated from College in New York .. Corona cancelled travel & ceremony ..
But she wanted to wear gown & cap, staff stitched impromptu gown & cap took pictures at home to celebrate occasion .. such a positive happy attitude .

एम्बेडेड वीडियो

1,980 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने नव्या की डीआईवाई रोब में ग्रेजुएशन कैप के साथ फोटो शेयर की थीं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते नव्या न्यूयॉर्क में ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड नहीं कर सकी थीं। ग्रेजुएट होने की ख़ुशी उन्होंने तस्वीरों के ज़रिए ज़रूर ज़ाहिर की। अमिताभ ने लिखा था- बधाई नव्या। ग्रेजुएशन डे। न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हुई है। कोरोना ने सफ़र और समारोह कैंसिल कर दिये, लेकिन वो गाउन और कैप पहनना चाहती थी। स्टाफ ने जल्दी से इसे सिला और घर पर सेलिब्रेट करने के लिए फोटो लीं। नव्या श्वेता और उद्योगपति निखिल नंदा की बेटी हैं।

Related Articles

Back to top button