ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
मनोरंजन

20 साल पहले मिस यूनिवर्स बनी थीं लारा दत्ता, कुछ स्पेशल तस्वीरों के जरिए कर रही हैं याद

नई दिल्ली। लारा दत्ता ने साल 2000 में भारत की ओर से मिस यूनिवर्स में प्रतिनिधित्व किया था। वह इस खिताब को अपने नाम करने में भी सफल रही थीं। मंगलवार यानी 12 मई को उन्हें यह उपाधि हासिल किए पूरे 20 साल हो गए। इस मौके पर लारा दत्ता ने उस दिन को याद किया, जब वह मिस यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। इसमें प्रतियोगिता के दौरान इवेंट्स की फोटो शामिल है। इसमें सबसे ख़ास वो तस्वीर है, जिसमें उन्होंने क्राउन पहनाया जा रहा है।

लारा दत्ता ने इन फोटोज़ को शेयर करते हुए लिखा, ’20 साल हो गए इस दिन को। 12 मई 2000, निकोसिया, साइप्रस। यूनिवर्स से क्या बेहतरीन तोहफा मिला। मैं फेमिना इंडिया और मिस यूनिवर्स का इस समय के लिए सदा आभारी रहूंगी।’ आपको पहले से पता होगा कि लारा दत्ता भारत की ओर से दूसरी मिस यूनिवर्स बनने वाली प्रतिभागी हैं। उनसे पहले सुमिता सेन ने भी मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता ने फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख  किया। वह साल 2003 में आई फ़िल्म अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फ़िल्म में काम के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह पर्दे से दूर थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने हॉटस्टार की कॉमेडी वेब सीरीज़ ‘हंड्रेड’ के जरिए वापसी की है। यह उनका डिजिटल डेब्यू भी है। इस वेब सीरीज़ में उनके साथ सैराट फेम रिकूं भी शामिल हैं।

शुरु हुआ फेमिना मिस इंडिया का सफ़र

लॉकडाउन की वजह से सब कुछ रुका हुआ है। लेकिन अगर आप भी लारा दत्ता की तरह मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स बनना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशख़बरी है। फेमिना मिस इंडिया 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के ऑडिशन वर्चुअली यानी ऑनलाइन हो सकते हैं। हाल ही में मिस अफ्रीका भी आयोजन वर्चुअली किए जाने का फैसला किया गया है।

Related Articles

Back to top button