ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
पंजाब

Ludhiana Police Action: लूटपाट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 6 मोबाइल बरामद

लुधियाना : शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समीर वर्मा PPS और किक्कर सिंह PPS, सहायक पुलिस आयुक्त उत्तरी लुधियाना की अगुवाई में इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना सलेम टाबरी की देखरेख में सब इंस्पेक्टर जिंदर लाल सिद्धू, इंचार्ज चौकी एल्डिको, एएसआई मेजर सिंह और पुलिस पार्टी द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

🏍️ गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी, चोरी के वाहन व मोबाइल बरामद

पुलिस पार्टी जब मेन जीटी रोड बैक साइड मेट्रो स्टोर के पास गश्त कर रही थी, तो एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि सुमित कुमार और रोहित नामक व्यक्ति चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी के वाहन बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 06 मोबाइल फोन, एक दातर और एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर एक और चोरी का मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी बरामद की गई।

📱 होजरी कारोबारी से लूटे गए मोबाइल का भी हुआ खुलासा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दिनांक 07-05-2026 को थाना दरेसी क्षेत्र में एक होजरी कारोबारी से मोबाइल फोन छीना था। इस संबंध में दर्ज मामले में वांछित मोबाइल फोन भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है

Related Articles

Back to top button