ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

मेनिफेस्टो से पहले AAP ने जारी किया ‘गारंटी कार्ड’, CM केजरीवाल ने दिल्लीवालों से किए ये वादे

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ जारी किया। इस गारंटी कार्ड में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन बिंदुओं का जिक्र किया जिसे चुनाव जीतने के बाद पार्टी आगामी पांच सालों में पूरा करेगी। ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ पार्टी के घोषणा पत्र से अलग है। दिल्ली सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केजरीवाल ने कहा कि मेरी तरफ से दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी जा रही है। गारंटी कार्ड को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ में ये वादे
1. जगमगाती दिल्ली

  • सबको 24 घंटे लगातार बिजली, 200 यूनिट मुफ्त बिजल की योजना जारी रहेगी।
  • तारों के जंजाल का अंत, हर घर तक अंडर ग्राउंड केबल से पहुंचेगी बिजली।

2. हर घर नल का जल

  • हर घर 24 घंटे शुद्ध पीने के पानी की सुविधा
  • हर परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की योजना जारी रहेगी

3. देश की सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था

  • दिल्ली के हर बच्चे के लिए होगी विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था

4. सस्ती, सुलभ और बेहतरीन इलाज की सुविधा से लैस दिल्ली

  • दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक के जरिये इलाज की समुचित व्यवस्था

5. सबसे बड़ी और सस्ती शहरी सरकारी यातायात व्यवस्था

  • 11 हजार से अधिक बसें और 500 किमी से ज्यादा लम्बी मेट्रो लाइनें।
  •  महिलाओं के साथ-साथ छात्रों को भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा।

6. प्रदूषण मुक्त दिल्ली

  • वायु प्रदूषण के स्तर को कम से कम 3 गुना घटाने का लक्ष्य।
  •  दो करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाकर बनाई जाएगी ग्रीन दिल्ली।
  •  स्वच्छ और अविरल होगी यमुना की धारा।

7. स्वच्छ एवं चमचमाती दिल्ली

  • दिल्ली को कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर साफ और सुंदर बनाएंगे।

8. महिलाओं के लिए सुरक्षित दिल्ली

  • सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रीट लाइट्स और बस मार्शल के साथ-साथ मोहल्ला मार्शल की भी होगी तैनात

9. मूलभूत सुविधा युक्त कच्ची कॉलोनियां

  • सभी कच्ची कॉलोनियों में होगी रोड, पीने का पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटी की सुविधा।

10. जहां झुग्गी वहीं मकान

  • दिल्ली के हर झुग्गीवासी को सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए दिया जाएगा पक्का मकान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button