ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ दो सड़क दुर्घटनाओं से दुखी, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत होने से बेहद दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ घायलों के समुचित इलाज का निर्देश देने के साथ मृतकों के परिवार को लोगों को दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सभी मृतक बिहार के हैं,यह लोग पैदल हरियाणा से बिहार जा रहे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर में हरियाणा से पैदल ही घरों की ओर बिहार जा रहे कामगारों को ताज डिपो आगरा की बस की दुर्घटना में मौत पर गहरा शोक जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को मृतकों के पाॢथव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपया की आॢथक मदद का निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश के प्रवासी कामगारों की मौत पर भी दुखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पाॢथव शरीर दिवंगतों के परिवार के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आॢथक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

छह में से दो की मौके पर ही मौत

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में बीती रात पैदल ही अपने घरों की ओर जा रहे कामगारों को ताज डिपो आगरा की बस ने कुचल दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अन्य कामगारों को ट्रक से आगे रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हरियाणा में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते काम बंद हुआ तो सहारनपुर होते हुए पैदल ही बिहार के लिए चल दिए। पुलिस के अनुसार घलौली चेकपोस्ट व रोहाना टोल प्लाजा के बीच पीछे से सहारनपुर की ओर से आई रोडवेज बस ने कई कामगारों को कुचल दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दो कामगारों की मौके पर ही मौत हो गई।

चार ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आनन-फानन में अन्य कामगारों को आगे के लिए रवाना कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार 28 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र श्याम निवासी बख्तियारपुर बिहार व बीस वर्षीय हर्ष निवासी बडोली गोपालगंज बिहार की मौत हुई है। मृतक चार अन्य की अभी शिनाख्त चल रही है। सुशील, नाथू सैनी, पवन सैनी व प्रमोद निवासी गोपालगंज बिहार तथा रामजी राय निवासी अलीपुर बिहार गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक भाग निकले। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में छह की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button