ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

पूर्व MLA व जेजेपी नेता सतविंदर राणा शराब तस्‍करी में गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में होगी पेशी

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व विधायक और जेजेपी नेता सतविंदर राणा को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतविंदर राणा को चंडीगढ़ के सेक्‍टर तीन स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्‍टल से देर रात गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पानीपत पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की और बुधवार देर रात छापा मारा। उनका नाम पानीपत के समालखा के शराब चोरी मामले से जुड़ रहा है। बताया जाता है कि उनको थोड़ी देर में समालखा कोर्ट में पेश किया जाएगा

समालखा के 86 लाख रुपये की शराब चोरी के मामले में जुड़ रहा है

बताया जाता है कि सतविंदर राणा का नाम पानीपत में समालखा के एल-1 गोदाम से 86 लाख की शराब चोरी के मामले से जुड़ रहा है। दरअसल, इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें हरियाणा पुलिस का एक सिपाही भी है। कारोबार में हिस्सेदार सोनीपत का शामड़ी गांव वासी ईश्वर चोरी का मुख्य सरगना था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गोदाम से करीब 4500 पेटी शराब चोरी की गई थी।

सतविंदर राणा राजौंद से दो बार विधायक रहे, पिछले विधानसभा चुनाव में जेजेपी टिकट पर हार गए थे

जानकारी के अनुसार, हरियाणा एमएलए हॉस्टल में देर रात पानीपत क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड की। इसमें  शराब तस्करी के मामले में पूर्व विधायक सतविंदर राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपित की गिरफ्तारी की परमिशन लेकर रेड की थी। क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ के लिए देर रात ही लेकर निकल गई थी। इस रेड में चंडीगढ़ पुलिस कर्मी शामिल नहीं थे।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले रोहतक की क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर प्रवीण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सेक्टर 50 की ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के एक शराब तस्करी के मामले में रेड की थी। रेड के दौरान क्राइम ब्रांच को 90 लाख रुपए की नगदी, पिस्टल और लग्जरी गाड़ी बरामद हुई थी।

पूर्व एमएलए सतविंदर राणा को पहले चेक बाउंस के मामले में कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। पंचकूला की जिला अदालत ने 30 अक्टूबर 2018 को चंडीगढ़ निवासी संदीप सेठी को दिए गए 40 लाख रुपये के चार चेक बाउंस होने पर राणा को भगोड़ा घोषित किया था।

विंदर राणा राजौंद से दो बार एमएलए रह चुके हैं और 2019 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कलायत विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में  राणा ने 37 हजार वोट प्राप्त किया था। राजौंद हल्का खत्म होने के बाद राणा ने अपनी राजनीति कलायत से करनी शुरू की और इन्हें जननायक जनता पार्टी का राजपूत चेहरा भी माना जाता है। 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले कलायत से टिकट की गारंटी पर ही सतविंदर राणा जेजेपी में शामिल हुए थे।।

Related Articles

Back to top button