ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

औरैया सड़क हादसे को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश, कहा-ये हादसा नहीं हत्या है

लखनऊ: औरैया सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दु:ख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को पार्टी की तरफ से 1 लाख रुपये की मदद पहुंचाने की घोषणा की है। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जाेरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि  ये हादसा नहीं हत्या है। नैतिक  जि़म्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक को 10 लाख रु की राशि दे।’’

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलाने वाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी। नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे।’’
PunjabKesari

PunjabKesari

गौरतलब है कि यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड के 50 से अधिक मजदूर डीसीएम पर सवार होकर हरियाणा से अपने गृह जनपद जा रहे थे। मजदूरों से भरी गाड़ी जैसे ही उत्तर प्रदेश के औरैया में पहुंची सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button