ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

18 मई को होगा 10वीं और 12वीं के लिए लंबित सीबीएसई परीक्षाओं की तिथियों का एलान

नई दिल्ली। सरकार ने 10वीं और 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को टाल दी। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने कहा कि सीबीएसई डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ तकनीकी पहलुओं पर विचार कर रहा है। मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि वह शनिवार शाम पांच बजे लंबित परीक्षाओं की तिथि का एलान करेगा

18 मई को किया जाएगा परीक्षाओं की तिथियों का एलान: एचआरडी मंत्री

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया, सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है। इसके कारण अब सोमवार यानी 18-05-2020 तक डेटशीट का एलान किया जाएगा। असुविधा के कारण खेद है।

डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले तकनीकी पहलुओं पर विचार कर रहा सीबीएसई

मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि लॉकडाउन के कारण लंबित सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, डेटशीट के साथ-साथ तौर-तरीकों और दिशा-निर्देशों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। बोर्ड ने पिछले महीने घोषणा की थी कि यह केवल 29 विषयों में लंबित परीक्षा आयोजित करेगा, जो उच्च शिक्षण संस्थानों में पदोन्नति और प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिन विषयों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है, उनके मूल्यांकन का तौर-तरीका जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा।

12वीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित होंगी, 10वीं की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित हैं

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित हैं। यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण परीक्षा नहीं हुई। कार्यक्रम इस हिसाब से निर्धारित किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षाएं प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई-मेंस और नीट से पहले पूरी हो जाए। इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए जेईई-मेंस 18-23 जुलाई तक होनी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 26 जुलाई को होनी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि नए छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र सितंबर से शुरू होगा जबकि मौजूदा छात्रों के लिए अगस्त से।

Related Articles

Back to top button