ब्रेकिंग
Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स... Uttarakhand Wildlife News: अंधविश्वास के चलते दिवाली पर होती है उल्लुओं की बलि? पार्क प्रशासन ने जार... Delhi University News: सीएम रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में किया नए भवनों का उद्घाटन, दिल्ली में ल... Viral Tea Stall in Bardhaman: सोशल मीडिया पर छाई कटवा की ये खास चाय, सुकांत गोराई की दुकान पर लगती ह... Gorakhpur-Faizabad MLC Election: मतगणना के दौरान मऊ में बूथ नंबर 115 पर 52 वोट अधिक मिलने का दावा, द... Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में रचा गया इतिहास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे... अमेरिका के ग्रेटर ह्यूस्टन में गूंजेगी सनातन संस्कृति, पंडोखर धाम और नीम करौली बाबा का बनेगा भव्य मं...
मध्यप्रदेश

Khargone News: कॉलेज में पोस्टिंग के नाम पर रिश्वतखोरी; लोकायुक्त ने सहायक प्राध्यापक को 50 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंडलेश्वर स्थित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रोफेसर पर अपनी पत्नी की धार कॉलेज में पोस्टिंग करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप है।

💰 पोस्टिंग का सौदा: 4 लाख की रिश्वत की मांग

शिकायतकर्ता मनोज वास्केल ने लोकायुक्त को बताया था कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। उनकी पोस्टिंग मंदसौर में थी, जिसे धार ट्रांसफर करवाने के लिए आरोपी प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी ने 4 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें से एक लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और शेष राशि के लिए दबाव बना रहा था।

🎯 ढाबे पर बिछाया गया जाल: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद जाल बिछाया गया। बुधवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को धामनोद बायपास स्थित ‘मधुबन ढाबे’ पर शेष राशि की किश्त लेने के लिए बुलाया था। जैसे ही आत्माराम सोलंकी ने 50 हजार रुपए लिए, वहां पहले से तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूरी की गई।

⚖️ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी सहायक प्राध्यापक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्तमान में खलघाट रेस्ट हाउस में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान समेत कई आरक्षक शामिल थे। इस कार्रवाई ने शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार की परतें खोल दी हैं और विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button