ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
टेक्नोलॉजी

फेसबुक लाई नया कमाल का फीचर, आसानी से बना सकेंगे अपना 3D एनिमेटेड अवतार

फेसबुक ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाते हुए नया Avatars फीचर अमेरिका में रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना एनिमेटेड 3D कैरेक्टर डिजाइन कर पाएंगे जिससे चैटिंग का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।फेसबुक का नया फीचर स्नैपचैट पर मिलने वाले Bitmoji और एप्पल iPhone पर मिल रहे Memoji से मिलता-जुलता ही है, लेकिन इसके लिए एप्प अपडेट करने की जरूरत होगी। फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए अभी इसे रोलआउट नहीं किया गया है।

इस तरह कर सकेंगे इस फीचर का उपयोग

फेसबुक पर अपने अवतार को तैयार करने के लिए यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के साथ दिख रहे स्टिकर बटन पर टैप करने की जरूरत होगी। यहां आपको ‘Make your Avatar’ लिखा दिख जाएगा। इस नई ऑप्शन पर टैप करके यूजर्स अपने एनिमेटेड अवतार क्रिएट कर पाएंगे। यहां आपको हेयर स्टाइल और कलर से लेकर, आंखों-नाक के शेप और चेहरे के शेप व ग्लासेज तक ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे जिसमें यूजर अपनी शक्ल के हिसाब से इन्हें सिलेक्ट कर सकता है।

Related Articles

Back to top button