ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिए शुभ संकेत, कहा- देश में घट रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के दोगुने होने के समय में पिछले तीन दिनों में 13.6 फीसद का सुधार आया है। पिछले 14 दिनों से यह दर 11.5 फीसद है। हालांकि इसी एक दिन में कोरोना के पांच हजार नए मामले आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को बताया कि संक्रमण की दर में 3.1 फीसद की कमी आई है जबकि मरीजों के ठीक होने की तादाद में 37.5 फीसद का इजाफा हुआ है। देश में संक्रमण की दर धीमी होने की दलील देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना के मामले 80 हजार तक पहुंचने में 106 दिन लगे। जबकि ब्रिटेन, इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका जैसे देशों में यह आंकड़ा महज 44-66 दिनों में पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान एंड निकोबार, दादर व नागर हवेली में कोई कोविड-19 केस दर्ज नहीं हुआ है। इसी तरह सिक्किम, नगालैंड, दमन व दियु, लक्षद्वीप में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी के नियम और स्वच्छता के साधारण नियमों का पालन करके इस वैश्विक महामारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है। सही मायनों में यही इसकी सामाजिक वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक समारोहों की जगह वर्चुअल समारोहों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह इन नियमों को भारत में न्यू नार्मल के रूप में देख रहे हैं। बीस सेकेंड तक साबुन से हाथ धोना, या अल्कोहल मिश्रित सैनिटाइजर का उपयोग करना, सार्वजनिक क्षेत्रों में थूकने पर मनाही, कार्यस्थल को सैनिटाइज करना, सार्वजनिक स्थलों में फेस कवर पहनना अब सामान्य बात हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button