ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

केंद्र का बड़ा ऐलान, मनरेगा के लिए 40 हजार करोड़ का अतिरिक्त पैकेज देगी सरकार

नई दिल्लीः मनरेगा योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने रविवार को 40 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राहत पैकेज दिए जाने की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को प्रेस वार्ता में दी।
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मनरेगा का वार्षिक बजट अनुमान 61,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। कुल मिलाकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट बढ़कर अब लगभग 1,95,000 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार गांव-गरीब-किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने मजदूरों की भलाई के लिए मनरेगा का बजट 66 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का आभार जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रूपए का पैकेज देने की बात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कही थी। वित्त मंत्री ने पांच दिनों में इस संबंध में ऐलान किया और वास्तव में कुल पैकेज 20,97,053 करोड़ रुपये का हो गया। इसके पीछे देश के चहुंमुखी विकास व जनता के हितों का ध्येय है।

Related Articles

Back to top button