ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

सपने में एक्सीडेंट देखने पर हो जाएं सावधान, इनमें छुपे होते हैं खास संकेत

इंदौर। सपने के अलग-अलग मायने होते हैं। सपने भविष्य के प्रति भी सचेत करते हैं, जिससे व्यक्ति पहले से बचाव कर सके। सपने में एक्सीडेंट देखने के भी मायने होते हैं। ज्योतिषातचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने सपने में एक्सीडेंट देखने के बारे में विस्तार से बताया है कि इसका क्या मतलब होता है।

सपने में ट्रेन एक्सीडेंट देखना

आप सपना देखते है कि कोई ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है तो यह आपके लिए बहुत अशुभ है। यह दिखाता है कि आपको कोई भारी आर्थिक नुकसान भविष्य में हो सकता है। आपको कर्ज तक लेना पड़ सकता है, इसलिए पहले से ही सावधान हो जाएं। अपने माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें।

सपने में बाइक एक्सीडेंट देखना

आप सपने में देखेते है कि बाइक एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में यह भविष्य में लड़ाई-झगड़े के संकेत देता है, इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप के साथ यह भी हो सकता है कि बहन से ही झगड़ा हो जाए।

सपने में कार एक्सीडेंट देखना

सपने में कार एक्सीडेंट देखना सेहत के लिए नकारात्मक होता है। ऐसे में आपको भविष्य में सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार के लिए भी यह बुरा हो सकत है।

सपने में किसी दूसरे का एक्सीडेंट देखना

आप सपने में यह देखते हैं कि किसी दूसरे का एक्सीडेंट हो गया है। यह आपके लिए बहुत ही बुरा हो सकता है। यह भविष्य में होने वाले अशुभ का संकेत है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। आप मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button