ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

2021 की बेस्ट टी20 टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को किया गया शामिल, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने चुनी टीम

नई दिल्ली। साल 2021 की बेस्ट टी20 इलेवन का चयन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने किया। अपनी इस टीम में उन्होंने चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया, लेकिन उन्होंने केएल राहुल, विराट कोहली व रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस टीम में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया। इस टीम में उन्होंने रिषभ पंत को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना।

दानिश कनेरिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर बल्लेबाज पाकिस्तान के मो. रिजवान और बाबर आजम को चुना। मो. रिजवान इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर रहे तो वहीं बाबर आजम ने भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वहीं तीसरे नंबर पर उन्होंने जोस बटलर को शामिल किया जो इंग्लैंड के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श को दानिश ने चौथे नंबर पर रखा तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन उनकी टीम में पांचवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर जगह बनाने में सफल रहे।

दानिश कनेरिया ने अपनी टीम में दो भारतीय स्पिन आलराउंडर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को शामिल किया। वहीं उन्होंने इस टीम में तीन शानदार तेज गेंदबाज पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और भारत के जसप्रीत बुमराह को शामिल किया। बतौर शुद्ध स्पिनर उन्होंने इस टीम में आस्ट्रेलिया के एडम जंपा को जगह दी। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत को टीम में 12वें खिलाड़ी के तौर पर रखा।

दानिश कनेरिया की साल 2021 की बेस्ट टी20 टीम

मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, जोस बटलर, मिचेल मार्श, लियाम लिविंगस्टोन, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शाहीन शाह अफरीदी, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एडम जैंपा, रिषभ पंत।

Related Articles

Back to top button