ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
टेक्नोलॉजी

1 जनवरी से ऐप से खाना मंगाने पर लगेगा टैक्स! क्या ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस हो जाएगी महंगी? जानिए यहां

नई दिल्ली। अगर आप ऑनलाइन खाना मंगाते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल ऐप से फूड आर्डर करने वाले ग्राहकों को मालूम होना चाहिए कि केंद्र सरकार की तरफ से जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) जैसे फूड डिलीवरी ऐप पर 5 फीसदी टैक्स लगाया गया है। होगा। यह नया नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो रहा है।

फूड डिलीवरी ऐप को देना होगा 5 फीसदी टैक्स 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक ऐप कंपनियों को रेस्टोरेंट की तरह ही इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि लंबे वक्त से फूड डिलीवरी ऐप की सेवाओं को जीएसटी (GST) के दायरे में लाने की मांग चल रही थी। जिसे 17 सितंबर की जीएसटी परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी। इस नई व्यवस्था को देशभर में 1 जनवरी 2022 से लागू किया जा रहा है।

ग्राहक पर क्या होगा असर

बता दें कि कानूनी तौर पर ऐप पर लगने वाले 5 फीसदी टैक्स का सीधा असर ग्राहक पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सरकार यह टैक्स फूड डिलीवरी करने वाले ऐप्स से वसूलेगी। लेकिन ऐसी भी संभावना है कि फूड डिलीवरी ऐप 5 फीसदी टैक्स को किसी ना किसी रूप में ग्राहक से ही वसूल करेंगे। ऐसे में 1 जनवरी से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना महंगा हो सकता है। बता दें कि अभी तक ऐप से फूड आर्डर करने पर रेस्टोरेंट को 5 फीसदी टैक्स देना होता था, जिसे हटाकर ऐप पर लागू कर दिया गया है। यह टैक्स जीएसटी क तहत रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड रेस्टोरेंज से खाना आर्डर करने वाले ऐप पर लागू होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले ऐप्स उन्हीं रेस्टोरेंट से फूड आर्डर लेंगे, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।

Related Articles

Back to top button