ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
खेल

सोने के दाम में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

नई दिल्ली। रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 142 रुपये की गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 47,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी भी 615 रुपये की गिरावट के साथ 60,280 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,895 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये की मजबूती के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 142 रुपये की गिरावट आई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:49 बजे फरवरी 2022 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 232 रुपये यानी 0.48 फीसद गिरकर 48362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:50 बजे मार्च 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 647 रुपये यानी 1.04 टूटकर 61490 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 202 रुपये की गिरावट के साथ 48,392 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2022 महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 202 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,392 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,640 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,798.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Related Articles

Back to top button