ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

मेरा वचन पत्थर की लकीर-आने वाले 5 साल में उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी बनेंगी- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश की सड़कों के सुधार को लेकर एक बड़ा बयान दिया। सोमवार को लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए  नितिन गडकरी ने कहा कि पांच साल के भीतर उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।

जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 1500 करोड़़ रुपए की परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मेरा वचन पत्थर की लकीर है, आने वाले पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश की सड़कें यूरोपियन स्‍टैंडर्ड की नहीं बल्कि अमेरिका के बराबर बनेंगी।

उन्होंने किसानों को अन्नदाता की बजाय ऊर्जादाता बनाने पर जोर देते हुए कहा ”मैं किसान हूं, मैंने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित किया है, मेरे क्षेत्र में दस हजार किसानों ने आत्महत्या की और मैंने तय किया कि इस परिस्थिति को बदलूंगा। मैं 2007 से कह रहा था कि हमारे किसान ऊर्जादाता बने, आज उत्तर प्रदेश का किसान चीनी मिलों में इथेनॉल तैयार कर रहा है।

अब किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा
गडकरी ने कहा कि आज आपके सामने घोषणा करता हूं कि आने वाले तीन महीने के बाद टोयोटा, सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सब गाड़ियां फ्लेक्स इंजन बनाएंगी। फ्लेक्स इंजन का मतलब 100 प्रतिशत पेट्रोल डालो या 100 प्रतिशत इथेनॉल डालो गाड़ियां चलेंगी। अब पेट्रोल से नहीं उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा तैयार बायो इथेनॉल से हमारी गाड़ियां चलेंगी, आटो रिक्‍शा चलेगा। अब किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा।

उत्तर प्रदेश में 1.40 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे किये 
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 1.40 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे किये और 1.80 लाख हजार करोड़ के काम चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम किया। गडकरी ने कहा कि आप एक बार फ‍िर डबल इंजन की सरकार बना दें, आने वाले पांच साल में मैं पांच लाख करोड़ रुपये के काम उत्तर प्रदेश में करके दिखाऊंगा।उन्होंने कहा कि मैं उन नेताओं में नहीं हूं जो खोखला वादा करते हैं, जो बोलूंगा डंके की चोट पर करूंगा और सात साल में जो भी कहा उसे पूरा करके दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button