ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

भाजपा नेता के घर पर लाखों की चोरी, पत्नी की डिलीवरी के लिए लखनऊ गया था परिवार

अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश में आए दिन चोरी के मामले देखने को मिलते हैं। वहीं अंबेडकरनगर में रविवार को भाजपा के नेता अध्यक्ष सभासद गौरव श्रीवास्तव के घर चोरी का मामला सामने आया हैं। चोरों ने करीब साढ़े 6 लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अशोक सिंह और थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, जिले के शास्त्रीनगर में भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर एक रिहायशी कॉलोनी है, जहां दिन रात पुलिस गश्त पर रहती है। इसके बाद भी चोरी की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि  घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

वहीं पूछताछ के दौरान भाजपा नेता ने बताया कि उनकी पत्नी के प्रसव के लिए परिवार लखनऊ गया था। रविवार करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ लखनऊ से घर लौटे तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी उड़ा ले गए थे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button