ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची पीड़िता को दरोगा ने थप्पड़ मारकर चौकी से भगाया

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस की बर्बरता सामने आई है, जहां दुष्कर्म की शिकायत लेकर चौकी  पहुंची महिला को दरोगा ने थप्पड़ मार कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर भी गई, लेकिन वहां सोमवार को आने के लिए बोला गया है। वहीं, पति ने भी घटना के कुछ दिन बाद चरित्र पर आरोप लगाकर उसे घर से निकाल दिया।

मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी की है। पीड़िता के अनुसार, 12 नवंबर को वह घर में अकेली थी। तभी फौजी जेठ ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जेठ की शिकायत पति से की। उसने भाई का पक्ष लेते हुए उसे चुप रहने की सलाह दी। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ तो पति ने पिटाई कर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता मलियाना चौकी में तहरीर देने पहुंची, लेकिन आरोप है कि दरोगा अशोक कुमार ने पीड़िता की बात भी नहीं सुनी और उसको थप्पड़ मार के चौकी से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना प्रभारी से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं किया।

बता दें कि महिला दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। रविवार को पीड़िता का पति उससे बच्चा छीनकर भाग गया। वह शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंची तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे सोमवार सुबह एसएसपी कार्यालय आने के लिए बोल दिया। वहीं दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि महिला द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद है। उसने लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया था। केवल मौखिक रुप से शिकायत की थी। उसे तहरीर लेकर आने के लिए बोला था। इसके बाद वह नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button