ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

पूर्व दिग्गज बोले, भारत या न्यूजीलैंड किसी को तो मिले WTC का खिताब, ICC बनाए फार्मुला

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर बारिश का साया है। चार में से मैच के दो दिन का खेल बारिस की भेंट चढ़ गया है। पहले दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी जबकि चौथे दिन भी बारिश की वजह से खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर पाए। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि आइसीसी को इस बात को निर्धारित करना चाहिए कि WTC का खिताब किसी एक टीम को मिले।

पूर्व भारतीय कप्तान ने हिन्दी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि आइसीसी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के विजेता का फैसला करने के लिए कोई फार्मुला बनाना चाहिए था। गावस्कर ने कहा, “अगर जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मैच ड्रॉ होता है तो विजेता को चुनने के लिए कोई ना कोई फार्मुला जरूर होना चाहिए। आइसीसी क्रिकेट कमेटी को इस के बारे में सोचना चाहिए और फिर इस पर कोई ना कोई फैसला करना चाहिए।”

इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच में 4 दिन में सिर्फ 141.1 ओवर का ही मैच खेला जा पाया है। आइसीसी ने एक दिन मैच के लिए रिजर्व रखा है और ऐसे में पांचवें और छठे दिन के खेल में मैच का फैसला किया जाना है। 308.5 ओवर का खेल होना बाकी है जो अगले दो दिन में होना मुश्किल होगा।

“मुझे तो ऐसा लग रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ड्रॉ पर खत्म होने वाला है और यह ट्रॉफी दोनों टीमों में शेयर की जाएगी। यह पहला मौका होगा जब फाइनल में इस तरह से ट्रॉफी को शेयर किया जाएगा। दो दिन के भीतर तीन पारी को खत्म करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा। हां, अगर दोनों ही टीमें बहुत बुरी तरह से बल्लेबाजी करें तो यो तीनों ही पारियां पूरी हो सकती है।”

Related Articles

Back to top button