ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बारहवीं की वैकल्पिक परीक्षा का सौंपा विवरण, जानें- कब आएगा रिजल्ट

नई दिल्ली। सीबीएसई के बारहवीं के मूल्यांकन और रिजल्ट से संतुष्ट न होने वाले छात्र वैकल्पिक परीक्षा दे सकते हैं। अगर परिस्थितियां ठीक रहीं तो वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी। वैकल्पिक लिखित परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में मिले अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक, इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं भी होंगी

ये जानकारी सीबीएसई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को दी। सीबीएसई ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के सुझाव के मुताबिक मूल्यांकन नीति में ये चीजें शामिल कर दी गई हैं। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि बारहवीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र दे सकते हैं वैकल्पिक परीक्षा

जो लोग रिजल्ट और मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे वे वैकल्पिक परीक्षा दे सकते है। इस परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए लिखित परीक्षा के अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। वैकल्पिक परीक्षा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। वैकल्पिक परीक्षा परिस्थितियां ठीक होने पर सिर्फ मुख्य विषयों की ही होंगी। सीबीएसई ने कोर्ट को विवाद निवारण तंत्र की जानकारी देते हुए बताया कि एक कमेटी रिजल्ट पर छात्रों की आपत्तियां देखेगी।

आइसीएसई बोर्ड ने भी सुप्रीम कोर्ट को कहा- 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई के पहले होगा घोषित

आइसीएसई बोर्ड ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि बारहवीं का रिजल्ट 31 जुलाई के पहले घोषित कर दिया जाएगा। मूल्यांकन और रिजल्ट से संतुष्ट न रहने वाले छात्र सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद जल्दी से जल्दी इम्प्रूवमेंट परीक्षा कराई जाएगी।

इम्प्रूवमेंट परीक्षा एक सितंबर से पहले

हालात सही रहने पर इम्प्रूवमेंट परीक्षा एक सितंबर से पहले करा ली जाएगी। इस परीक्षा का कार्यक्रम परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। विवाद निवारण तंत्र की भी जानकारी दी है और कहा है कि कोर्ट के निर्देशानुसार इन सब चीजों को नीति में शामिल कर दिया गया है।

पीठ ने सभी याचिकाओं को जून 22 को सुनवाई पर लगाने का दिया आदेश 

सोमवार को मामले पर सुनवाई के दौरान पैरेन्ट एसोसिएशन और अन्य छात्रों की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए गए। पैरेन्ट एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा कि कई और रिट याचिकाएं इस संबंध में दाखिल हुई हैं जो कि अभी कोर्ट के सामने सुनवाई पर नहीं लगी हैं। पीठ ने सभी याचिकाओं को मंगलवार को सुनवाई पर लगाने का आदेश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

असम, त्रिपुरा और कर्नाटक ने बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त की जानकारी कोर्ट को दी

इसके अलावा असम, त्रिपुरा और कर्नाटक की ओर से सोमवार को कोर्ट को बताया गया कि स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। इस मामले पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button