ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

जिम्मेदार नागरिक बनें…भेदभाव ना करें, रविशंकर प्रसाद ने वीडियो जारी कर लोगों से की ये अपील

कोरोना वायरस के संकट से आज पूरा देश निपट रहा है। जहां कुछ इस महामारी से हार गए हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी जो इस जंग में जीत गए हैं। हालांकि कई जगह ऐसे लोगों के प्रति सहानुभूति रखने के बजाय असंवेदनशीलता देखी जा रही है, जो एक चिंता का विषय हैं। अब इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लोगों को एक खास संदेश दिया गया है।

Ravi Shankar Prasad

@rsprasad

कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों को संदेह की नजर से ना देखें, बल्कि उनके प्रति संवेदनशील बनें और किसी भी तरह का भेदभाव ना करें।
झूठी अफवाहों से बचें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।
आइए! एकजुट होकर कोरोना को हराये।

Embedded video

347 people are talking about this

रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा कि कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों को संदेह की नजर से ना देखें, बल्कि उनके प्रति संवेदनशील बनें और किसी भी तरह का भेदभाव ना करें। झूठी अफवाहों से बचें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें। आइए! एकजुट होकर कोरोना को हराये।

वीडियो में कहा गया है कि अभिनेता हो या मजदूर या फिर कोई बच्चा हम सब कोरोना वायरस के शिकार हो सकते हैं। ऐसे इन सभी लोगों के प्रति संवेदनशीलता और साथ देने की जरूरत है। वीडियो में  लोगों से अपील की गई है कि वह कोरोना वायरस के पीड़ित व्यक्ति के लिए अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। फेक न्यूज को लेकर भी वीडियो में कहा गया है कि कि इस वायरस (COVID-19) की तरह ही गलत खबरें और अफवाहें न फैलाएं।

वीडियो में कहा गया है कि जिस तरह से यह कोरोना वायरस लोगों से भेदभाव नहीं करता, ठीक उसी तरह से हमें भी पक्षपात नहीं करना चाहिए। कोरोना को हराने के लिए हमें उसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। वीडियो में कोरोना वायरस (Coronavirus) संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 दिया गया है। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 9013151515 और ईमेल आईडी- ncov2019@gov.in दी गई है।

Related Articles

Back to top button