ब्रेकिंग
Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान Bhopal News: भोपाल में 77 लाख की सरकारी इलेक्ट्रिक कारें हुईं कबाड़, ऊर्जा विकास निगम में धूल फांक र...
देश

चक्रवाती तूफान के कारण बदला गया स्पेशल राजधानी ट्रेन का रूट

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘एंफन’ की विभीषिका की आशंका के मद्देनजर संचालित स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रुट बदल दिया गया है। यह बदलाव फिलहाल अगले चार दिनों तूफान के गुजर जाने तक लागू रहेगा। भुवनेश्वर से नई दिल्ली और नई दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच चलाई जा रही स्पेशल राजधानी का रास्ता बदल दिया गया है। भारतीय रेलवे के मुताबिक यात्रियों के साथ ट्रेन की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है

यह फैसला अगले चार दिनों तक तूफान के गुजर जाने तक लागू रहेगा 

भुवनेश्वर से छूटने और पहुंचने वाली इस स्पेशल राजधानी ट्रेन का लाभ रुट पर पड़ने वाले स्टेशन बालेश्वर व हिजरी के लोगों को अगले चार दिनों तक नहीं मिल पाएगा। 02823 नंबर की स्पेशल राजधानी ट्रेन 19 मई से 22 मई के बीच के भुवनेश्वर से शुरु होगी, जबकि नई दिल्ली से यह (ट्रेन नंबर 02824) 18 मई और 21 मई को छूटेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ पर लगातार नजर रखे हुए है। इसके मद्देनजर रेलवे ट्रैक अथवा अन्य किसी भी तरह के होने वाले नुकसान को दुरुस्त करने को लेकर अपनी तैयारियां करने में जुटा है।

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकारों को जारी परामर्श में कहा कि ‘एंफन’ सोमवार सुबह दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और बगल की मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद है। यहां से 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। 12 तटीय जिलों में 809 चक्रवात शिविरों में से 242 को फिलहाल कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों से लौट रहे लोगों के लिए अस्थायी चिकित्सा शिविर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button