ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा
विदेश

वेटिकन में दो महीने बाद पोप ने कराया पब्लिक मास, संक्रमण के चलते धार्मिक समारोहों पर थी पाबंदी

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर बासलिका में लॉकडाउन में ढील के बाद दो महीने में पहली बार पब्लिक मास का आयोजन किया। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते ईसाइयों के धर्मगुर ने भी वेटिकन में धार्मिक समारोहों और मासेज कराना बंद कर दिया था।

सीएनएन के अनुसार पोप ने सेंट जॉन पॉल द्वितीय की सौवीं वर्षगांठ पर आयोजित इस विशेषष मास सर्विस में कुछ ही श्रद्धालु एकत्र हुए। दो महीने के बाद इटली के इस पवित्र शहर में धार्मिक समारोहों का आयोजन कड़ी पाबंदियों के बीच शुरू किया जा सका है।

रविवार से इटली में दी गई लॉकडाउन में ढील

इटली के स्वास्थ्य मंत्री रोबर्टो स्पेरैंजा ने विगत रविवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया था कि सोमवार से लॉकडाउन की शर्तो में ढील दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कल और भी लोग सड़कों पर आ सकते हैं। राहगीर बढ़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए हम सभी को इस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा। इस वायरस को अब तक हराया नहीं जा सका है। लेकिन अब स्थिति इतनी भयावह नहीं है जितने कुछ हफ्ते पहले थी।

पोप ने कोरोना के लिए वैक्सीन खोजने पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का किया था आह्वाान

वहीं, इसके पहले पोप फ्रांसिस ने कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन और उपचार की खोज में एक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया था।
अपना आशीर्वाद देने के बाद अपोस्टोलिक पैलेस की लाइब्रेरी से पोप फ्रांसिस ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के हर हिस्से में मौजूद कोरोना के संक्रमितों को इलाज की आवश्यक तकनीकों की अनुमति मिलनी चाहिए। एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन विकसित करने के लिए कुछ देशों में रिसर्च पहले से ही चल रही हैं, और विभिन्न देशों में वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने रोगियों के इलाज के लिए विभिन्न दवाओं का उपयोग करने में अनुभव भी साझा किए थे।

Related Articles

Back to top button