ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

चल समारोह में मां काली की मूर्ति तारों की चपेट में आई, करंट लगने से 3 की मौत, कई घायल

लखनादौन: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धूमा थाना क्षेत्र में मां काली का विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया था। यह  जिले का सबसे बड़ा चल समारोह माना जाता है। इस बार समिति की लापरवाही के चलते इस चल समारोह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।दरअसल, चल समारोह में निकली मां काली की मूर्ति ले जा रहा ट्रॉला बिजली के तारों से छू गया। इसके चलते पूरे ट्रॉले में करंट फैल जाता है। वहीं, करंट फैलने के चलते इसकी चपेट में तीन लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक घायलों का सिविल अस्पताल लखनादौन में इलाज जारी है।

दरअसल, चल समारोह में निकली मां काली की मूर्ति ले जा रहा ट्रॉला बिजली के तारों से छू गया। इसके चलते पूरे ट्रॉले में करंट फैल जाता है। वहीं, करंट फैलने के चलते इसकी चपेट में तीन लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक घायलों का सिविल अस्पताल लखनादौन में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चल समारोह अपने पूरे शबाब में था। विसर्जन के लिए मां काली की मूर्ति नगर में भ्रमण के लिए निकल गई थी। इसी दौरान विद्युत के तारों में मूर्ति फंस गई और करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में आने से तीन युवाओं की मौत हो गई और भी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य लोगों का इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में जारी है। वहीं, दूसरी ओर समिति जनप्रतिनिधि सभी इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button