ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक...
देश

सम्भल में पुरानी रंजिश में सपा नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, सनसनी

सम्भल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पति और उसके बेटे की गोली मारकर मंगलवार को हत्या कर दी गई। पिता-पुत्र गांव से बाहर चल रहे मनरेगा कार्य को देखने गए थे। प्रधान पति सपा नेता था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में सपा से प्रधान पति को विधानसभा का टिकट भी मिला था लेकिन बाद में गठबंधन के चलते कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारा था।

गांव शमशोई में गांव के बाहर मनरेगा का कार्य चल रहा था। ग्राम प्रधान के पति सपा नेता छोटे लाल दिवाकर अपने बेटे सुनील दिवाकर के साथ मनरेगा कार्य को देखने गया था। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिस स्थान पर मनरेगा का कार्य चल रहा था वही पर हमलावरों ने दोनों को घेरकर गोली मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मनरेगा का कार्य कर रहा है मजदूर भी भाग गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा सीओ मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस गांव में दबिश दे रही है।

छोटे लाल दिवाकर सपा नेता थे और वर्ष 2017 में चंदौसी विधानसभा से सपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन कांग्रेस से गठबंधन के चलते बाद में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी और फिर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी यहां से उतारा था।  सीओ अशोक कुमार ने बताया कि 2 लोगों की हत्या हुई है।  हत्या करने वाले गांव के ही हैं । पहले से ही रंजिश चली आ रही थी आरोपितों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गांव में 1973 में एक ही दिन में ग्यारह लोगों की हत्या हो गई थी। अब तक लगभग बीस लोगों की हत्या हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button