ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
विदेश

समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के समझौते पर जी-20 देश सहमत

टोक्यो। दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी-20) ने जापान में रविवार को समाप्त हुई बैठक में समुद्र में प्लास्टिक के कचरे की मात्रा में कमी लाने के लिए एक समझौते को लेकर सहमति जताई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि वह इस कवायद को किस प्रकार अंजाम देंगे।

एक स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह स्वैच्छिक कदम होगा और इस कार्य की प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट जारी होगी। समाचार पत्र योमिउरी शिंबुन ने बताया है कि जापान सरकार इस मुद्दे पर नवंबर में बैठक आयोजित किए जाने को लेकर आशान्वित है।

जी-20 देशों के पर्यावरण व ऊर्जा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के बाद जापानी पर्यावरण मंत्री योशियाकी हरादा ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी बात रही कि हम उभरते और विकासशील के साथ-साथ सभी देशों के लिए नियम बनाने में सक्षम थे।’

प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनी हुई है। खासतौर पर चीन और अन्य देशों द्वारा प्लास्टिक कचरे के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद यह चिंता और बढ़ गई है। इस प्रतिबंध के बाद जापान सहित कई देशों में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button