ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

India vs Pakistan: अमित शाह का ट्वीट- पाकिस्तान पर भारत की एक और स्ट्राइक, नतीजा भी निकला वही

मैनचेस्टर, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs Pakistan Match Report: भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में जीत मिली है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत की पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप में ये लगातार सातवीं जीत है।

भारत की इस जीत पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी लिस्ट में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। अमित शाह ने टीम इंडिया को मिली जीत पर लिखा है, “भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक। नतीजा भी वही निकला। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। हर एक भारतीय इस जीत पर गर्व कर रहा है इसका जश्न मना रहा है।”

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रन का लक्ष्य था। लेकिन, बारिश की वजह से मैच 40 ओवर का कर दिया गया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना सकी।

इस तरह टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर 89 रन से जीत मिली। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड सातवीं बार हराया है। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 62 रन, इमाद वसीम ने नाबाद 46 रन और बाबर आजम ने 48 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button