ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

पीएम मोदी ने कहा, 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों को पूरा करें राजग सांसद

नई दिल्ली: संसद सत्र से पहले सभी दलों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और अपनी पार्टी भाजपा के सासंदों के साथ भी अलग-अलग बैठकें की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए सभी एकजुट होकर काम करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ राजग को दोबारा सत्ता में आने का मौका दिया है। अब सरकार में शामिल सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि वो देश के 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करें।

पीएम मोदी ने राजग के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को प्रकट करने वाले कानून को सुविधाजनक बनाने में सबसे आगे होगी।

भाजपा संसदीय दल और राजग की बैठकों की तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और देश के विकास के लिए अनथक कार्य करेंगे।’

प्रधानमंत्री ने राजग के सदस्यों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनके संबंधित राज्यों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वो हमेशा उपलब्ध रहेंगे। सरकार देश के हर कोने का विकास करने के लिए काम करेगी।

राजग की बैठक बाद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अलग से बैठक हुई। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में इन दोनों के अलावा और कोई नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button