ब्रेकिंग
West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम
खेल

रेलवे की बड़ी घोषणा, 1 जून से चलेगी 200 नॉन एसी ट्रेनें; ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी।

इसका ऑपरेशन टाइम टेबल के हिसाब से होगा। बताया जाता है कि इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट टिकट भी मिल सकते हैं, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल जैसे व्यवस्था नहीं होगी। इन ट्रेनों की बुकिंग भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही होगी। बुकिंग किस दिन से शुरू होगी इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

ANI_HindiNews@AHindinews

इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल https://twitter.com/AHindinews/status/1262775244122583040 

ANI_HindiNews@AHindinews

राज्य सरकारों से आग्रह है कि श्रमिकों की सहायता करे तथा उन्हें नजदीकी मेनलाइन स्टेशन के पास रजिस्टर कर,लिस्ट रेलवे को दे,जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये। श्रमिकों से आग्रह है कि वो अपने स्थान पर रहें, बहुत जल्द भारतीय रेल उन्हें गंतव्य तक पहुंचा देगा:पीयूष गोयल(फाइल तस्वीर)

Twitter पर छबि देखें
60 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वहीं, रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया कि राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं उन्हें राज्य सरकारें मेन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें और इसकी लिस्ट रेलवे को दें, जिससे कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके। इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी और इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।  रेल मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रेल अपील करती है कि श्रमिक धैर्य रखें एवं अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेल द्वारा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

12 मई से शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें चलना

बता दें कि लॉकडाउन के कारण रेल सेवा पूरी तरह से ठप थी। रेलवे ने पहले अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया। इस ट्रेन से प्रवासी लोगों को उनके राज्यों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी पटरी पर दौड़ना शुरू हुई। हालांकि, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं। ये ट्रेन नई दिल्ली और देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button