ब्रेकिंग
विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट... न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से लेकर अटल आवास तक चली लात-घूंसे— पुलिस ... बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एआई से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल करने वाला न्यूज पोर्टल संचालक रायपुर... रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा स्नेहिल पत्र— भरथरी गायन ... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, उसूर के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर और नक्सली डंप बरामद
देश

बेंगलुरु में धमाकेदार आवाज से दहशत में लोग, घरों की खिड़कियां दरवाजे तक हिलते नजर आए

बेंगलुरु। बेगलुरू (Bengaluru) में बुधवार की दोपहर बेहद धमाकेदार आवाज से लोगों में दहशत बढ़ गई। घर्षण इतना भयंकर था कि घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक जोर-जोर से हिलते नजर आए। हालांकि अधिकारियों ने किसी भी तरह का भूकंप आने की आशंका से इन्कार किया है। यह भंयकर आवाज बेंगलुरु के कई हिस्सों में सुनी गई है। केम्पगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर केंगरी और इलेक्टि्रकानिक सिटी तक सुनी गई। कई लोगों के मन में भय है कि यह हल्का भूकंप भी हो सकता है।

हालांकि कर्नाटक की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के आयुक्त कमिश्नर मनोज राजन ने बताया कि यह कोई भूकंप नहीं है और इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बेंगलुरु के आसपास ग्रेनाइट का खनन किए जाने के चलते यह गर्जना हुई हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्टों में रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना के एक एयरक्राफ्ट के सुपरसॉनिक हो जाने से यह आवाज पैदा हुई थी। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने ट्विट कर बताया कि विमान ने ब्लुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरी और शहर की सीमा से होते हुए मंडराया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की मानें तो वायुसेना का उक्‍त विमान परीक्षण उड़ान (sonic boom of test IAF flight) पर था। बेंगलुरु के लोगों ने जिस आवाज को सुना वह संभवत: वस उस वक्त हुई होगी जब विमान अपनी रफ्तार कम करते हुए सुपरसॉनिक से सबसॉनिक स्पीड मोड में जा रहा था। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इसकी ऊंचाई 36 हजार से 40 हजार फीट के आसपास रही होगी। प्रवक्ता ने बताया कि जिस वक्त ये आवाज सुनाई दी उस समय विमान शहर की सीमा के बाहर था। प्रवक्‍ता की मानें तो किसी सुपरसॉनिक विमान के सॉनिक बूम की आवाज तब भी सुनी जा सकती है, जबकि वह सुनने वाले शख्‍स से 65 से 80 किलोमीटर दूर हो।

Related Articles

Back to top button