ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

TRP: COVID 19 Lockdown पर देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन TOP 5 कार्यक्रमों में शामिल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देश में जनता पर पौराणिक धारावाहिकों का ख़ुमार छाया हुआ है। टीवी कार्यक्रमों की रेटिंग्स में महाभारत और श्रीकृष्ण से शो छाये हुए हैं। मगर, 2020 के 19 वें हफ़्ते में तो कमाल ही हो गया। पीएम मोदी के कोविड 19 लॉकडाउन पर राष्ट्र के नाम संबोधन ने प्राइम टाइम के दौरान टॉप 5 कार्यक्रमों के बीच अपनी जगह बना ली।

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 9 से 15 मई के बीच 19वें हफ़्ते की रेटिंग्स जारी की हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, शहरी इलाक़ों के दर्शकों ने पीएम मोदी के संबोधन को ख़ूब देखा, जिसके चलते डीडी भारती पर प्रसारित संबोधन प्राइम टाइम के दौरान शहरी इलाक़ों में 6959 इम्प्रेशंस के साथ शो चौथे स्थान पर रहा। बार्क के अनुसार, मनोरंजन चैनलों की दुनिया में प्राइम टाइम शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक माना जाता है। पीएम ने 12 मई को रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित किया था।

प्राइम टाइम में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो डीडी नेशनल पर प्रसारित महाभारत रहा, जबकि दूसरे स्थान पर श्री कृष्ण, तीसरे पर स्टार प्लस का महाभारत और पांचवें पर डीडी भारती का विष्णु पुराण रहा।

अब अगर ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां दर्शकों की पसंद बिल्कुल बदली हुई है। यहां एक बार फिर दंगल टीवी का बोलबाला रहा, जिसके 3 शो टॉप 5 में शामिल हैं। चैनल का शो लोकप्रिय शो बाबा ऐसो वर ढूंढो सबसे अधिक देखा गया।

दूसरे स्थान पर महिमा शनिदेव की, तीसरे पर डीडी नेशनल का श्री कृष्ण, चौथे पर डीडी भारती का महाभारत और पांचवें स्थान पर दंगल टीवी पर आ रहा धारावाहिक रामायण रहा। यह रामानंद सागर की रामायण का रीमेक है, जो 2008 में आया था। अब दंगल चैनल पर फिर प्रसारित किया जा रहा है।

अब अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्शकों की पसंद के अनुसार टॉप 5 शोज़ की सूची बनाएं तो इस प्रकार आते हैं-

  1. महाभारत- डीडी भारती
  2. श्री कृष्ण- डीडी नेशनल
  3. बाबा ऐसो वर ढूंढो- दंगल
  4. महाभारत- स्टार प्लस
  5. महिमा शनिदेव की- दंगल

Related Articles

Back to top button