ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

क्‍वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था से आक्रोशित हुए प्रवासी मजदूर, सड़क जाम किया

गढ़वा। गढ़वा सदर प्रखंड के लगमा राजकीय मध्य विद्यालय स्थित क्‍वारंटाइन केंद्र में रखे गए प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब एक सौ से अधिक मजदूर लाठी, डंडे व ईंट-पत्थर लेकर क्‍वारंटाइन केंद्र से बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित मजदूराें का कहना था कि क्‍वारंटाइन केंद्र में भोजन, पानी की समस्या हो रही है। केंद्र में शौचालय, बिजली आदि की सुविधा नहीं होने तथा गंदगी का अंबार होने का भी आरोप लगा रहे थे।

मजदूरों ने करीब एक घंटा तक लगमा बस स्टैंड के समीप एनएच 75 को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सदर प्रखंड के बीडीओ जागो महतो ने मौके पर पहुंच कर प्रवासी मजदूरों को समझाकर शांत कराया। बीडीओ ने क्‍वारंटाइन केंद्र में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इस दौरान मजदूरों का कहना था कि जब कोई सुविधा नहीं है तो उन्हें घर भेज दिया जाए। मजदूरों का आरोप था कि अभी तक क्‍वारंटाइन केंद्र को एक बार भी सैनिटाइज नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button