ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

कोरोना वायरस की चपेट में आए दिग्गज एक्टर किरण कुमार, कहा- ‘मैं अकेला ही रह रहा हूं’

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इस वायरस से बची नहीं है। सिंगर कनिका कपूर के बाद कई स्टार्स कोरोना का शिकार हो चुके हैं। हालांकि अब वे सब ठीक हो गए हैं। लेकिन इसी बीच हिन्दी सिनेमा के दिग्गज एक्टर किरण कुमार भी कोरोना वायरस के‌ संक्रमण का शिकार हो गए है। इस बात की पुष्टि एक्टर ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए की।

किरण कुमार ने कहा-‘ मुंबई के एक अस्पताल में मेरा एक छोटा-सा मेडिकल उपचार किया जाना था, जिसके लिए मेरे कई तरह के टेस्ट लिए गए थे। इसी के तहत मेरा कोविड-19 टेस्ट भी लिया गया और 14 मई को मुझे इस बात का पता चला कि मुझे कोरोना पॉजिटिव हूं।’ एक्टर ने आगे कहा-‘मुझमें कोरोना वायरस का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं था। न सर्दी, न खांसी, न बुखार और न ही किसी तरह का कोई दर्द ही महसूस हुआ। एसिम्टमैटिक होने‌ के चलते मुझे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी और फिलहाल मैं सेल्फ आइसलेशन में अपने ही दो मंजिला घर में आराम से रह रहा हूं।’

किरण ने बेफ्रिक अंदाज में कहा-‘मेरा घर काफी बड़ा है। ऊपरी मंजिल में सभी नियमों का पालन करते हुए मैं अकेला रह रहा हूं, तो वहीं नीचे की मंजिल में मेरा परिवार रहता है। ऐसे में मुझे किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं।’ बता दें कि एक्टर जीवन के बेटे किरण‌ कुमार ने कहा कि कोरोना से संबंधित उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 26 मई को होगा।

काम की बात करें तो किरण कुमार को ‘तेजाब’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन नेगटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थीं। वह हिंदी फिल्मों के जाने माने दिवंगत कलाकार जीवन कुमार के बेटे हैं। बाॅलीवुड फिल्मों के साथ-साथ वहभोजपुरी और गुजराती टीवी धारावाहिकों में भी खूब नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button