ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

दिल्ली सरकार के विज्ञापन में सिक्किम को दिखाया अलग देश, मनोज तिवारी बोले- चीन की भाषा बोल रहे CM

नई दिल्ली। Sikkim Arvind Kejriwal: सिविल डिफेंस कोर में स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए दिल्ली सरकार द्वारा निकाले गए विज्ञापन पर विवाद हो गया है। दरअसल इस विज्ञापन में सिक्किम को पड़ोसी देश नेपाल और भूटान के साथ रखा गया था। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है

इस विवाद को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सिक्किम को अलग देश बताकर दिल्ली के मुख्यमंत्री विभाजनकारी राजनीति करना चाहते हैं। वह चीन की भाषा बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस गलती के लिए सिक्किम और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी दिल्ली सरकार को जवाब देने व माफी मांगने की मांग की। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कम्युनिस्ट सोच वाली है और चीन की भाषा बोल रही है।

गौरतलब है कि इस गलती के लिए उपराज्यपाल ने कार्रवाई करते हुए सिविल डिफेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके उपराज्यपाल की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने विज्ञापन वापस लेने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय (मुख्यालय) के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक विज्ञापन में गलत जानकारी प्रकाशित करने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसने कुछ पड़ोसी देशों के समान सिक्किम पर गलत संदर्भ देकर भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान किया है। ऐसे भ्रामक दुष्प्रचार को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्तिजनक विज्ञापन को वापस लेने के लिए तुरंत निर्देश भी दिया गया है। इससे पहले सिक्किम के मुख्यसचिव ने शनिवार को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव से दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन किया गया :AAP

उधर, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि इस मुश्किल दौर में जब दिल्ली सरकार अन्य सरकारों के साथ मिलकर काम करना चाहती है। भाजपा और कांग्रेस के नेता ओछी राजनीति में व्यस्त हैं। दिल्ली सरकार का यह विज्ञापन साफ तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करता है। AAP ने ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना को भी टैग किया है।

अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री, दिल्ली) ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि सिक्किम भारत का अभिन्न अंग हैं। इस तरह की गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस विज्ञापन को वापस ले लिया गया है। संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button