ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

क्या मोहित बघेल को इस वजह से अस्पतालों ने एडमिट करने से कर दिया था इनकार?

नई दिल्ली। एक्टर ऋषि कपूर, इरफान खान के बाद अब एक्टर मोहित बघेल के निधन की खबर आई। मोहित सिर्फ 26 साल के थे और कैंसर से जंग लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहित बघेल का शनिवार को मथुरा में निधन हो गया और इससे पहले उनका एम्स में इलाज चल रहा था। लेकिन, अब जो खबरें आ रही हैं, वो काफी हैरान कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि मोहित अपनी फैमिली के साथ मथुरा में रह रहे थे और शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एडमिट करने से मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि कोविड-19 के खतरे की वजह से किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और ऐसे में सही समय पर इलाज ना मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेबसाइट टेली चक्कर ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि एक्टर को कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल में एडमिट नहीं किया गया था। बता दें कि एक्टर के निधन के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपना दुख व्यक्त किया है।

Parineeti Chopra

✔@ParineetiChopra

One of the nicesttt people to work with! Happy, positive and motivated always. Love you Mohit. RIP🤎 https://twitter.com/writerraj/status/1264105596141187073 …

Raaj Shaandilyaa@writerraj

मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की?
मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे,
तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है,इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूँगा…और तुझे आना ही पड़ेगा
ॐ साई राम #cancer RIP

Twitter पर छबि देखें
133 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वहीं राज शांडिल्य ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करुंगा…और तुझे आना ही पड़ेगा…ॐ साई राम #cancer RIP’। राज के इस ट्वीट के बाद फिल्म जबरिया जोड़ी में मोहित के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मोहित के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मोहित बघेल के निधन की खबर के बाद काफी लोग ट्विटर पर #mohitbaghel को लेकर ट्वीट कर रहे थें। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया था और सलमान खान स्टारर फिल्म रेड्डी से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसमें उन्होंने अमर चौधरी का किरदार निभाया था। इसके अलावा मोहित ने फिल्म ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ और ‘गली गली चोर है’ में भी काम किया था। बता दें कि मोहित ने फिल्म ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ और ‘गली गली चोर है’ में भी काम किया था। वहीं, जल्द ही वो फिल्म बंटी और बबली-2 में नज़र आने वाले थे, जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू हो गई थी।

Related Articles

Back to top button