ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

ओवैसी ने की केंद्र सरकार की आलोचना, राहत पैकेजों को बताया अपर्याप्त

हैदराबाद। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चक्रवात एम्फन (Cyclone Amphan) से होने वाले नुकसान से निपटने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेजों को ओवैसी ने अपर्याप्त’ बताया है

ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार को चक्रवात से प्रभावित लोगों के पूर्ण राहत और पुनर्वास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस चक्रवात में कई लोगों जान चली गई और बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने राज्यों का दौरा किया और पश्चिम बंगाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये और ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की राहत निधि की घोषणा की है। भारत सरकार को प्रभावितों को पूरी राहत और पुनर्वास के लिए काम करना चाहिए।

हैदराबाद के सांसद ने दोनों चक्रवात प्रभावित राज्यों के साथ एकजुटता व्यक्त की और जल्द ही हालात सामान्य होने की प्रार्थना की। ओवैसी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात एम्फन के कारण हुई तबाही अकल्पनीय है। मैं और मेरी पार्टी के सदस्य इस कठीन समय में दोनों राज्यों के लोगों के साथ हैं। हम उनकी राहत के लिए प्रार्थना करते हैं।

चक्रवात की वजह से करीब छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 86 लोगों की मौत हुई है। सिर्फ एक दक्षिण 24 परगना जिले में ही 73 लाख लोग प्रभावित है। शनिवार को जिले का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद काकद्वीप में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण 24 परगना में 10 लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 41,600 बिजली के खंबे टूट गए हैं। नदियों के करीब 56 किलोमीटर तटबंध टूट गए हैं।

बता दें कि  22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button