ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

दिल्लीः केशवपुरम में जूते बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, फायर बिग्रेड की 23 गाड़ियों ने पाया काबू

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में मंगलवार सुबह जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई । दिल्ली फायर ब्रिगेड विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल के 23 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया।

वहीं एक अन्य घटना में दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव में सोमवार देर रात आग लगने से 250 झोपड़ियां जल गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रात 12 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली जिसके बाद दमकल के 28 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button