ब्रेकिंग
Terrorist Hamza Burhan Killed: PoK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान; जनाजे में प... GTA 6 Release Date Confirm: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, रॉकस्टार ... Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ...
विदेश

WHO ने मरीजों पर हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन की परीक्षण रोका, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर कोरोना मरीजों पर मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन का परीक्षण फिलहाल रोक दिया है। यह जानकारी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहैनम घेब्रयेसस ने सोमवार को दी। उल्लेखनीय है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन (एचसीक्यू) के कारगर होने की बात कही है। उन्होंने यहां तक बताया कि संक्रमण से बचने के लिए वे खुद यह दवा ले रहे हैं।

बंद किया परीक्षण

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने एक आनलाइन प्रेस कांफ्रेस में बताया कि दवाओं के ट्रायल में शामिल लोगों के डाटा का परीक्षण करने वाले बोर्ड की समीक्षा के बाद एचसीक्यू का परीक्षण अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिन लोगों पर अन्य दवाओं के परीक्षण चल रहे हैं वे फिलहाल जारी रखेंगे।

इसलिए नहीं कर रहे ट्रायल

डब्ल्यूएचओ ने पहले ही कोरोना संक्रमण के इलाज में एचसीक्यू लेने के खिलाफ सलाह दी थी। हालांकि बाद में उसने परीक्षण के तौर पर इसकी मंजूरी दे दी थी। डब्ल्यूएचओ के इमर्जेसी प्रोग्राम के मुखिया डॉ. माइक रायन ने बताया कि सावधानी बरतने के लिए हम लोगों ने एचसीक्यू को परीक्षण से बाहर किया है।

अफ्रीका में कोरोना के कहर का अंदेशा

दुनिया भर में जहां कोरोना महामारी का कहर बरपा हो रहा हैं अफ्रीका में अब तक कोई खास प्रभाव न दिखने से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चिंता बढ़ा दी है। डब्ल्यूएचओ के विशेष दूत संबा सो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारा मानना है कि अफ्रीका में जांट की सुविधाएं न होने से यह बीमारी गुपचुप फैल रही है। ऐसे में हमें अफ्रीकी नेताओं को ज्यादा से ज्यादा जांच कराने को प्राथमिकता देने को तैयार करना होगा।

अफ्रीका में 1.5 फीसद मामले

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रयेसस ने कहा कि अफ्रीका में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आ पाए। पूरी दुनिया में सामने आए कुल मामलों के मात्र 1.5 फीसद संक्रमण आंकड़े अफ्रीका के हैं। इसी तरह मौतों की कुल संख्या का 0.1 फीसद मौतें ही अफ्रीका में हुई हैं। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मतशिडिशो मोएती ने कहा कि कुछ देशों ने बीमारी को बड़ी कीमत चुकाकर बीमारी को काबू किया है। इन उपायों के कारण ही अब तक बीमारी का कम असर दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button