ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जमशेदपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, टीएमएच में था भर्ती

जमशेदपुर। Jamshedpur Coronavirus Update  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति टीएमएच में इलाजरत था। वह 24 मई को भर्ती हुआ था। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे तत्‍काल टीएमएच के ही कोराना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

 मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही पूर्वी सिंहभूम में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 26 हो गई है। सरायकेला-खरसावां जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या चार जबकि पश्चिमी सिंहभूम में दस है। इस तरह कोल्‍हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या मंगलवार का 40 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को एक जबकि पश्‍च‍िमी सिंहभूम में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में मिला कोरोना पॉजिटिव महाराष्‍ट्र से लौटा था। उसे सरकारी क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस तरह चाकुलिया में अबतक तीन कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को मिले कोरोना पॉजिटिव बेंगलुरु और पुणो से लौटे थे।

न्‍यू सीतारामडेरा बनेगा कंटेनमेंट जोन

टीएमएच में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद न्‍यू सीतारामडेरा को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, वह व्‍यक्ति पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर से आने के बाद न्‍यू सीतारामडेरा में रहा  था। उसके बाद 24 मई को टीएमएच में इलाज के लिए दाखिल हुआ था। इससे पूर्व वह कई लोगों के संपर्क में आए थे। सबों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button