ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

घर में मास्‍क लगाकर रखने से रोका जा सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा

बीजिंग। चीन में हुए एक शोध में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को घर में रहने के बाद भी मास्‍क लगाकर रखने से रोका जा सकता है। ये शोध बीएमजे ग्‍लोबल हैल्‍थ जनरल में छपा है। चीन के शोधकर्ताओं ने 124 परिवारों के करीब 460 लोगों पर ये शोध किया है। इसके बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें कहा गया है कि घर में लोगों द्वारा मास्‍क लगाकर रखने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार को 79 फीसद तक कम किया जा सकता है। हालांकि इस शोध में ये भी कहा गया है यदि एक बार सक्रमित होने के बाद ये तरीका कारगर नहीं है। लिहाजा इसके लिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी जरूरी है। ये शोध को बीजिंग रिसर्च सेंटर फॉर प्रिवेंटिव मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने किया है

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण इंसान से इंसान के बीच तेजी से फैल रहा है। वहीं इसको लेकर लगातार हो रहे शोध में ये भी सामने आया है कि अब ये छह मीटर की दूरी तक की दूरी तय कर सकता है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि इसको रोकने में तेजी दिखाई जाए। इस रिसर्च रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस महामारी को रोकने से बचाने के लिए घर में साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसके मुताबिक जिन परिवारों को इस शोध के लिए चुना गया था उसमें से कोई न कोई सदस्‍य कोरोना संक्रमित पाया गया था। परिजनों ने ये भी बताया कि वह कोरोना संक्रमित व्‍यक्ति के साथ कम से कम चार दिनों तक रहे थे।

शोधकर्ताओं ने जानना चाहा कि आखिर ये संक्रमण इतना तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें कि इस वायरस के लक्षण 14 दिनों के अंदर सामने आ पाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस दौरान ये वायरस पहले मरीज से दूसरे व्‍यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है और इस तरह से एक के बाद एक व्‍यक्ति इसकी चपेट में आते रहते हैं। शोध में शामिल 77 लोग इस वायरस की चपेट में आए। इस शोध में ये भी कहा गया है कि हर रोज अपने घर के सभी खिड़की दरवाजे, फर्श और अन्‍य चीजों को भी साफ रखने से इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button