ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

प्रयागराज में घटिया खाने को लेकर रेलवे स्टेशन पर प्रवासी कामगारों का हंगामा

प्रयागराज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन में भी सरकार प्रवासी कामगार/श्रमिकों को उनके घर भेजने के अभियान में लगी है। इसके बाद भी जगह-जगह पर ट्रेन के लब्मे समय तक विलंबित होने के साथ ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में घटिया खाने को लेकर कामगार हंगामा कर रहे हैं।

प्रयागराज में भी रविवार को प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तामिलनाडु से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कामगारों ने घटिया खाना देने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज जंक्शन पर काफी हंगामा कर दिया। ट्रेन से नीचे उतरकर यह लोग प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इतना ही नहीं इन लोगों ने खाने के पैकेट जगह-जगह पर फेंककर प्लेटफार्म पर काफी गंदगी भी फैला दी। जिसको साफ करने में रेल कर्मी काफी देर तक जूझते रहे।

प्रयागराज जंक्शन श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे प्लेटफार्म नंबर-7 पर आई। यहां पर प्रवासी कामगारों को कामर्शीयल विभाग के कॢमयों ने भोजन का पैकेट दिया। इसी बीच कामगारों ने इस खाने के पैकेट को घटिया होने का आरोप लगाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

खाना के पैकेट को प्लेटफार्म पर फेंक दिया। इस मामले की सूचना मिलने पर रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button