ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

पीएम आवास के तहत बने मकान में खोल दी सरकारी शराब की दुकान

बरही (हजारीबाग)। झारखंड में बेघरों को घर दिए जाने वाली मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का बुरा हाल है। यहां पीएम आवास योजना के तहत बने घर में ही दारू की दुकान खोल दी गई है। यह शराब की दुकान भी सरकारी है। मामले का खुलासा होने के बाद जांच तेज कर दी गई है। एसडीओ ने फौरी कार्रवाई करने की बात कही है। यह मामला हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड का है। जहां  करियातपुर पंचायत के अनुसूचित जाति टोले में सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पीएम आवास योजना के तहत बने एक आवास में खुल गई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

घनी आबादी के बीच पीएम आवास में सरकारी शराब दुकान संचालित होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। इस बाबत वहां के ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक आवेदन दिया है। कहा कि इस टोला में अनुसूचित जाति की आबादी लगभग 700 है। यह सरकारी कम कंपोजिट शराब की दुकान त्रिलोक महतो के एक व्यक्ति द्वारा खोला गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि जिस घर में दुकान खोला गया है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना हुआ है। यह बसंत पांडे ग्राम- पिपराघोघर के नाम से है। वह काफी आबादी वाली जगह है। यहां सैकड़ों लोग रहते हैं और इस रोड से करीब 10 से 20 गांव जुड़े हैं। साथ ही बताया कि यहां से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग बाजार जाते हैं। स्कूल भी बच्चियां इसी रूट से जाती हैं।

महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुल जाने से हम लोगों को काफी डर है, क्योंकि जहां शराब दुकान खुली है उसके बगल में मंदिर एवं कुआं है। हमारे बच्चे यहां खेलते रहते हैं। इससे पूर्व पिछले अप्रैल माह में भी दुकान खुलने के पहले भी बरही एसडीओ को आवेदन दिया गया था। ग्रामीणों ने मांग की कि की छानबीन करते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल से शराब की दुकान हटाई जाए।

इस तरह का कोई मामला पूर्व में संज्ञान में नहीं है। मुझे शपथ पत्र दिया गया है। जमीन के कागजात और रसीद भी हैं। दुकान में शटर लगा है। देखने से यह व्यवसायिक लगता है। मामले की जांच कराई जाएगी। जितेंद्र कुमार, अंचल प्रभारी, उत्पाद विभाग बरही, हजारीबाग।

पीएम आवास में शराब दुकान खोलने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। सीओ  द्वारा जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  डॉ. कुमार ताराचंद, एसडीओ, बरही, हजारीबाग।

Related Articles

Back to top button