ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

महाराष्‍ट्र से 12 घंटे विलंब से लोहरदगा पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, गुमला-खूंटी के प्रवासी सबसे ज्‍यादा

लोहरदगा। झारखंड राज्य के सात जिलों के प्रवासी मजदूरों को लेकर महाराष्‍ट्र के विशालगढ़ से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 घंटे विलंब से शनिवार की देर रात लोहरदगा पहुंची। जबकि त्रिपुरा के विश्रामगंज से सैकड़ों मजदूरों को लेकर लोहरदगा के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन का लोहरदगा पहुंचने का समय रविवार को सुबह 9.45 बजे आने का समय निर्धारित था, पर इस ट्रेन के काफी विलंब से चलने के कारण इसका लोकेशन नहीं मिल रहा है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंचने पर डीसी आकांक्षा रंजन द्वारा गठित टीम के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ कर्मियों ने सूची तैयार की। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद एक-एक कर सभी प्रवासियों को भोजन का पैकेट और पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया। विशालगढ़ से झारखंड राज्य के रांची-लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा और लातेहार के 1801 मजदूरों को लेकर स्‍पेशल ट्रेन लोहरदगा पहुंची।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चतरा-गढ़वा के 8-8, सिमडेगा के 62, खूंटी के 124, रांची और लातेहार के 127-127, लोहरदगा के 602 और गुमला जिले के 743 मजदूर शामिल हैं। इन सभी मजदूरों को गंतव्य तक भेजने में शारीरिक नियमों का पालन नहीं हुआ। प्रवासियों को बसों में किसी तरह से बैठाकर उनके गंतव्य तक भेजा गया। इधर, त्रिपुरा के विश्रामगंज से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को लेकर चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लोहरदगा आने का प्रशासन को इंतजार है।

Related Articles

Back to top button