ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
देश

जमशेदपुर के बारीगोड़ा में एसी ब्‍लास्‍ट, घर की उड़ी छत, छह की हालत गंभीर

जमशेदपुर। जमशेदपुर के टेल्‍को थाना इलाके के बारीगोड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर में एसी में आग लग गई और ब्‍लास्‍ट हो गया। ब्‍लास्‍ट से घर की छत उड़ गई और घर सभी छह सदस्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्‍काल टाटा मोटर्स अस्‍पताल ले जाया गया जहां एक महिला को छोड़कर शेष पांच को टीएमएच रेफर कर दिया गया है।

एसी ब्‍लास्‍ट की घटना केदार सिंह के घर में हुई। केदार सिंह के पुत्र टाटा मोटर्स के स्‍थायी कर्मचारी हैं। बताते हैं कि जिस समय एसी के कंप्रेशर में आग लगी, घर के सभी सदस्‍य गहरी नींद में थे। किसी की नींद खुली तो अन्‍य सदस्‍यों को जगाया। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। धमाके से घर की छत उड़ गई और घर सके सभी सदस्‍य घायल हो गए। घायलों में एक महिला और दो बच्‍चे शामिल हैं। सबों को आनन-फानन में टाटा मोटर्स अस्‍पताल पहुंचाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद घायल महिला को छोड़कर शेष पांच को टीएमएच रेफर कर दिया। सबों का वहां इलाज चल रहा है।

इलाके में मची अफरातफरी

धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। सभी घटनास्‍थल की ओर दौड़े। घर और परिवार के सदस्‍यों की हालत देखकर सभी सन्‍न रह गए। इलाके में इस तरह की पहली घटना है।

Related Articles

Back to top button